चोरी से कटहल तोड़ते समय पहुंचा था भतीजा
अभियुक्त ने बताया कि प्रभात के पिता शीतला प्रसाद मिश्रा ने मृतक प्रभात मिश्रा की मां के नाम 2.5 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कर दिया था। हाल ही में 01 जमीन की सुलह होने पर प्रभात मिश्रा के परिवार को 10 लाख रुपये मिले थे तथा अभियुक्त को कोई रुपया नहीं मिला था।
पांच अगस्त को वह चोरी छिपे कटहल तोड़ने गया था। जलती हुई टार्च की रोशनी देखकर मृतक वहां आ गया तथा दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। तब उसने सोचा कि सभी भाइयों में मृतक ही इकलौता वारिस है, इसे खत्म कर दिया जाय तो ठीक रहेगा। अभियुक्त रामचन्द्र ने मृतक के ऊपर ईंट से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।