फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से कुचलक दो युवकों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
मृतक बजरंगी चौहान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जहानागंज। मेले में चाट बेचकर कमाई गई रकम से बिजनेस शुरू करने वाले दो दोस्तों की मंगलवार की रात करीब दस बजे जहानागंज थाने के गोधौरा के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया और सिधारी थाने के समेंदा के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बोलेरो कब्जे में लेकर मालिक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृत युवकों में बजरंगी चौहान (20) पुत्र लक्ष्मण जहानागंज थाने के गोधौरा गांव निवासी और पवन गोंड़ (19) पुत्र अशोक जहानागंज थाने के किसुनपुर गांव का निवासी था। जबकि घायल विजय (22) पुत्र सुरेंद्र गोधौरा गांव का निवासी है। पवन के बुआ का घर गोधौरा गांव में है। यहां पर वह अक्सर आता था। इस दौरान बजरंगी चौहान से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों दोस्त बडा़ बिजनेस शुरू करने के लिए रुपये जमा कर रहे थे। इस दौरान दोनों ने तय किया कि विजयादशमी के मेले में चाट का ठेला लगाएंगे। इससे जो आमदनी होगी उसके जरिए व्यापार शुरू करेंगे। मंगलवार को दोनों दोस्त मेला में चाट का ठेला लगाए और मेला समाप्त होने पर रात करीब दस बजे ठेला लेकर घर जाने लगे। जैसे ही यह दोनों गोधौरा गांव के पास पहुंचे कि पीछे से आई अनियंत्रित बोलेरो इन्हेें रौंदते हुए निकल गई। इस दौरान बजरंगी, पवन और बगल में चल रहा विजय घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि दोनों की मौत हो गई। जबकि विजय का इलाज चल रहा। उधर हादसे के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया और समेंदा गांव के पास गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। बजरंगी चौहान तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। जबकि पवन तीन भाईयों में बड़ा था। वह कक्षा 11 में पढ़ रहा था। हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक बजरंगी चौहान के घर रोते-बिलखते परिजन।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें