फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेप्टिक टैंक के निर्माण के विवाद में मारी गोली, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहानागंज। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार को सेप्टिक टैंक निर्माण को लेकर पटीदारों के बीच चल रहा विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शाहपुर गांव में पटीदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को एक पक्ष ने विवादित जमीन पर सेप्टिक टैंक का निर्माण शुरू किया, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई और एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फायरिंग में अभिषेक सिंह (24) और बृजमोहन (42) घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल बृजमोहन के भाई अम्बरीश सिंह ने पटीदारों के खिलाफ जानलेवा हमला करने वाले तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी आनंद सिंह, नन्हे सिंह और राम विजय सिंह उर्फ कालू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।
-
बीच शहर युवक पर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के टेढिया मस्जिद के पास रविवार की रात लगभग आठ बजे स्कूटी सवार युवक पर स्कार्पियो सवार लोगों ने जान मारने की नियत से फायरिंग किया। फायरिंग की इस घटना में युवक तो बच गया लेकिन फायरिंग के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

नगर का टेढि़या मस्जिद मुहल्ला रविवार की रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए जब मामला समझ में आया तो अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। मौके पर पुलिस बल तैनात हो गया। इस दौरान योगेश तिवारी के पुत्र देवाशीष ने अपने ऊपर टेढिया मस्जिद के पास स्कार्पियो सवारों द्वारा फायर किए जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने बताया कि एलवल मुहल्ला निवासी निखिल सिंह से उनका विवाद चल रहा है। जिसे लेकर उनके द्वारा आज जान मारने की नियत से फायरिंग की गई। घटना के बाद देवाशीष तिवारी के पिता योगेश तिवारी नगर कोतवाली पहुंच गए। वहीं उनके पहुंचने के कुछ देर बाद ही दूसरे पक्ष से निखिल सिंह के पिता विनायक सिंह भी कोतवाली पहुंच गए।उन्होंने देवाशीष पर अपने पुत्र पर हमला करने का आरोप लगाया। समाचार लिखे जाने तक अभी तक नगर कोतवाली में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं पड़ी थी। नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है, जिसकी छानबीन की जा रही है। अभी तक इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें