फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीच शहर युवक पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचा, जांच में जुटी पुलिस, टेढ़िया मस्जिद के पास हुई घटना

Sun, 11 May 2025 10:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

नगर कोतवाली क्षेत्र के टेढि़या मस्जिद के पास युवक पर फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्कार्पियो सवार लोगों ने उस पर फायरिंग की और फरार हो गए। घटना में युवक बाल-बाल बच गया लेकिन क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र के टेढिया मस्जिद के पास रविवार की रात लगभग आठ बजे स्कूटी सवार युवक पर स्कार्पियो सवार लोगों ने जान मारने की नियत से फायरिंग किया। फायरिंग की इस घटना में युवक तो बच गया लेकिन फायरिंग के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन


नगर का टेढि़या मस्जिद मुहल्ला रविवार की रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए जब मामला समझ में आया तो अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। मौके पर पुलिस बल तैनात हो गया।

इस दौरान योगेश तिवारी के पुत्र देवाशीष ने अपने ऊपर टेढिया मस्जिद के पास स्कार्पियो सवारों द्वारा फायर किए जाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने बताया कि एलवल मुहल्ला निवासी निखिल सिंह से उनका विवाद चल रहा है। जिसे लेकर उनके द्वारा आज जान मारने की नियत से फायरिंग की गई। घटना के बाद देवाशीष तिवारी के पिता योगेश तिवारी नगर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं उनके पहुंचने के कुछ देर बाद ही दूसरे पक्ष से निखिल सिंह के पिता विनायक सिंह भी कोतवाली पहुंच गए।उन्होंने देवाशीष पर अपने पुत्र पर हमला करने का आरोप लगाया।  समाचार लिखे जाने तक अभी तक नगर कोतवाली में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं पड़ी थी। नगर कोतवाली प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है, जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


अभी तक इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें