फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिवधाम जा रहे दो युवकों की बाइक से टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के सरायपुल बाजार में रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति हादसे के बाद मौके से भाग गए। हादसे में जान गंवाने वाला युवक जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव का निवासी है। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव का निवासी अमृतलाल (37) रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता था।
दो महीने पहले घर आया था। अमृतलाल गांव के ही राजेश के साथ बाइक से शिवधाम बेलवाई जलाभिषेक के लिए घर से निकले थे। रास्ते में सरायपुल बाजार के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

अमृतलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें