बलरामपुर। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव की है, जहां 65 वर्षीय बुद्धिया देवी, पत्नी घनपत, शुक्रवार शाम दवा लेने बाजार जा रही थीं।
खुजिया बाजार के पास रोड पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बासी जब्ती माफी गांव की है, जहां 70 वर्षीय खरपत्ती देवी पत्नी शुक्रवार शाम दवा लेने बाजार जा रही थीं। हाईवे पार करते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।