फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इलाज के दौरान शनिवार को एक नर्सिंग होम में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी स्थित शारदा हॉस्पिटल में शनिवार की सुबह मरीज युवक की मौत के बाद उसके साथियों और परिजनों ने तोड़फोड़ की और स्टाफ के साथ मारपीट की गई। अस्पताल में भगदड़ की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस से भी परिजन भिड़ गए। बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू किया गया।
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल मोहल्ले के रहने वाले अमित गोंड (26) को डेंगू के लक्षण मिलने पर अस्पताल में भर्ती था। ब्लड प्रेशर काफी लो चला गया था। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। सीनियर डॉक्टर विजिट पर नहीं थे।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि यहां पर डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है। लेकिन, आईसीयू संचालित हो रहा था। दूसरे अस्पताल के डॉक्टर यहां पर देखते हैं। हालत बिगड़ने पर सीनियर डॉक्टर नहीं आए। इससे मरीज की मौत हो गई।
वहीं अस्पताल के प्रबंधक विजय कुमार पांडेय ने कहा कि यहां पर कोई लापरवाही नहीं हुई है। आईसीयू में भर्ती अन्य मरीज की तरह अमित भी भर्ती था। उसकी स्थिति नाजुक थी। लगातार उसका उपचार किया जा रहा था। सीनियर डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर के लगातार संपर्क में थे। सुबह तक मरीज नॉर्मल था।
विज्ञापन

सुबह 6:15 बजे वह अपने पिता के साथ वॉशरूम भी गया था। लेकिन इसके बाद उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बारे में उसके पिता को अवगत भी कराया गया था। लेकिन परिजन भड़क गए। सीनियर डॉक्टर भी बाहर आ गए थे। परिजनों का गुस्सा देखकर उनकी हिम्मत अंदर आने की नहीं हुई। इसके बाद मौके पर मरीज की मौत के बाद तोड़फोड़ शुरू हो गई। आईसीयू में तोड़फोड़ हुई। पुलिस से भी धक्का मुक्की हुई। सिधारी एसओ बीरेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है। जिसके कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें