फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो ट्रैक्टर और चारपहिया वाहन सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र के आदेशानुसार जनपद में 20 से 22 नवंबर 2025 तक डग्गेमारी व सड़क पर होने वाले अपराधों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल के नेतृत्व में सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

20 नवंबर की कार्रवाई के दौरान भंवरनाथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान में एक चारपहिया वाहन सीज किया गया व 5 व्यक्तियों का ई–चालान किया गया। 21 नवंबर को करतालपुर तिराहा, कोतवाली क्षेत्र में 2 ट्रैक्टर व एक चारपहिया वाहन सीज किया गया, साथ ही दो अवयस्क चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। एसपी ट्रैफिक विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क सुरक्षा, अनुशासन व अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें