बिलरियागंज कस्बा के वार्ड नंबर सात में रहने वाले दो किशोर शनिवार की शाम से लापता हैं। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद रविवार को दोनों के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया है।
पुलिस को दी तहरीर में लापता हुए बच्चों के चाचा विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर सात शिवनगर कस्बा बिलरियागंज ने बताया कि भतीजा 17 वर्षीय सुयश पुत्र प्रमोद व 16 वर्षीय सत्यम पुत्र जयप्रकाश शनिवार की शाम पांच बजे से लापता हैं। हर संभव स्थानों पर उनकी खोज बीन कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।