फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की पिटाई के बाद भिड़े दो पक्ष, छह घायल

विज्ञापन
निजमाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव में खूनी संघर्ष में घायल लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव में सब्जी विक्रेता की पिटाई के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से चार तो दूसरे पक्ष से तीन लोग गंभीररुप से घायल हुए। कई घायलों के तो सिर तक फट गए थे। सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के शिवाला गांव निवासी 22 वर्षीय प्रवेश मौर्या पुत्र अशोक सब्जी विक्रेता है। शनिवार की सुबह वह सब्जी लेकर निकामुद्दीनपुर गांव में गया हुआ था। यहां कुछ युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी शिवाला गांव पहुंची तो गांव के लोग कारण की जानकारी के लिए निकामुद्दीनपुर गांव में पहुंचे। यहां पूछताछ के दौरान ही कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमला बोल दिए। दोनों तरफ से लाठी-डंडा चलाए गए। जिसमें एक पक्ष से प्रवेश के अलावा 50 वर्षीय अशोक मौर्या पुत्र रामदास मौर्या, 38 वर्षीय दयाशंकर मौर्या पुत्र रामदास मौर्या, 34 वर्षीय अनिल मौर्या पुत्र ज्ञानचंद मौर्या निवासी शिवाला पवई लाडपुर थाना सरायमीर घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय रामअवध पुत्र रामरूप, 22 वर्षीय राहुल पुत्र रामअवध निवासी निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद व 31 वर्षीय हरेंद्र यादव पुत्र सोहित यादव निवासी फरीद्दुनपुर थाना सरायमीर घायल हो गए। सभी को स्थानीय अस्पताल पर ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें