फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बकाया बिल जमा नहीं करने पर दो दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली का उपभोग करने के बाद भी बहुत से लोग बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जिससे ऐसे लोगों लाखों रुपये बकाया है। जब इन लोगों ने बिल जमा नहीं किया तो आरसी कट गई। कटी आरसी की वसूली को लेकर शुक्रवार को प्रशासन की टीम मैदान में उतर गई। टीम ने चौक क्षेत्र में दो दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि बिजली का उपभोग करने के बाद बिल का बकाया कुछ लोगों द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है। किसी के ऊपर पांच लाख तो किसी के ऊपर सात लाख रुपये तक बकाया है। जब इनके खिलाफ आरसी जारी की गई तो भी इन लोगों ने बकाया बिल को जमा नहीं किया।
इसके बाद इनको नोटिस जारी किया गया फिर भी इन लोगों ने कुछ नहीं किया गया। शुक्रवार को टीम बनाकर शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाया गया। अगर कोई व्यक्ति बकाया बिल का 50 प्रतिशत भी भुगतान मौके पर करता है तो हम कार्रवाई नहीं करेंगे। अगर नहीं करेगा तो हम उसकी दुकान को सीलकर कुर्की की कार्रवाई करेंगे। इसी क्रम में टीम द्वारा शुक्रवार को मुख्य चौक क्षेत्र स्थित फल विक्रेता अखिलेश सोनकर और सराफा कारोबारी लुद्दूर सेठ की दुकान को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें