फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस टीम पर की फायरिंग, कार्रवाई में दोनों को लगी गोली

Fri, 05 Sep 2025 03:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Police Encounter: आजमगढ़ जिले में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो लुटेरे गिरफ्तार किए गए। घटना में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा मोड़ पर बृहस्पतिवार की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए। मौके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अपराधी बीते दो महीनों में क्षेत्र में हुई दो बड़ी लूट की घटनाओं में वांछित थे और पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश निवासी चिउटहर गांव, थाना मेहनाजपुर व सतेंद्र यादव निवासी औहदपुर गांव, थाना चंदवक, जौनपुर के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ लालगंज भूपेश के नेतृत्व में स्वाट टीम, एसओजी, थाना मेहनाजपुर सहित अन्य थानों की संयुक्त टीम दो सितंबर से ही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर रही थी। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी और संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी।

इसे भी पढ़ें; Chandra Grahan 2025: काशी में 34 साल में पांचवीं बार दिन में होगी मां गंगा की आरती, इस वजह से हुआ बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात जब पुलिस गश्त पर थी, तभी तियरा मोड़ के पास दोनों शातिर बदमाश दिखे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे और पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। स्वाट टीम का एक सिपाही बाल-बाल बचा। घटना के बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से अवैध हथियार और लूट का सामान भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें