फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मनरेगा जॉब कार्ड की जांच के दौरान महुआरी में भिड़े दो पक्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना। तरवां थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में बृहस्पतिवार को मनरेगा जॉब कार्ड की जांच के दौरान विवाद हो गया। हाईकोर्ट के आदेश पर चल रही जांच के बीच प्रधान पक्ष व शिकायतकर्ता पक्ष के बीच मारपीट हो गई इसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महुआरी गांव निवासी अजय कुमार ने ग्राम प्रधान दुखरन राम पर मनरेगा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अदालत के आदेश पर जिले के ग्राम उद्योग अधिकारी पवन श्रीवास्तव और सहायक क्षेत्रीय अधिकारी मनोज जांच करने पहुंचे। अजय कुमार ने जांच से पहले सुबह तरवां थाना अध्यक्ष दीपचंद राम से पर्याप्त पुलिस बल की मांग की थी, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया गया। जांच टीम द्वारा गांव पहुंचने के बाद भी पुलिस भेजने का अनुरोध किया गया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जैसे ही जांच शुरू हुई, प्रधान पक्ष के अभय, प्रशांत, प्रमेश, अनूप व निकेतन ने विपक्षी पक्ष को गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस हमले में अजय कुमार, अमरजीत, अशोक और रामशब्द सिंह घायल हो गए।
घटना के बाद जांच अधिकारी बिना जांच पूरी किए ही लौट गए। वहीं, अजय कुमार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तरवां थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें