फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी के दो महीने बाद पति चला गया दुबई, नाराज पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
मृतका अरहमा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : प्रमोद उपाध्याय
विज्ञापन
सरायमीर। राजापुर सिकरौर गांव में विवाहिता अरहमा (21) ने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम गांव निवासी रुहुलहुदा की बेटी अरहमा की शादी 15 महीने पहले सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव निवासी शैफ से हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही वह नौकरी करने के लिए दुबई चला गया। इसी बीच अरहमा ने एक बच्चे को जन्म दिया। अरहमा पति शैफ को हमेशा घर आने के लिए कहती थी लेकिन पति उसकी बात को टाल देता था। इसी बात के लिए पति-पत्नी के बीच कलह होती थी। नाराज अरहमा ने मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पिता रुहुलहुदा मौके पर पहुंचे। सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि विवाहिता ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आठ महीने के बच्चे के सिर से उठा मां का साया
सरायमीर। राजापुर सिकरौर गांव में विवाहिता अरहमा की मौत के बाद आठ महीने के मासूम बच्चे के सिर से मां का उठ गया। मां की ममता से वंचित मासूम को अभी यह भी एहसास नहीं है कि उसकी दुनिया बदल चुकी है। परिवार लोग बच्चे को संभालने में जुटे हैं। मां की मौत के बाद बच्चे की ओर देखकर लोग भावुक हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें