फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे दो बदमाश धराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे तीन बदमाशों में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा व कारतूस के साथ ही एक बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक सवार तीन बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकले है और जीयनपुर की तरफ से शहर की तरफ आ रहे है। इसपर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और उकरौड़ा गांव के सुकसुईया नाला के पास पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने खुद का बचाव कर बदमाशों की घेराबंदी कर दो बदमाशों को धर दबोचा जबकि एक बदमाश मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों में दीपक यादव पुत्र हीरा लाल यादव व विपिन यादव पुत्र उदयभान यादय निवासी ग्राम सैदपुर थाना महजारगंज शामिल है। वहीं इनका एक साथी बलिंदर यादव पुत्र अज्ञात निवासी अराजी अमानी थाना महराजगंज मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। इनके कब्जे से एक बाइक भी बरामद हुई है, जिसका कागजात वे नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें