फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने अंतरजनपदीय गोवध एवं मांस बिक्री से जुड़े गिरोह पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों तौशीफ अहमद और अली असगर को नसीरपुर से गिरफ्तार किया है। बिलरियागंज थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि 14 जून 2024 को नसीरपुर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पशु, हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। मामले में तीन आरोपी पकड़े गए थे। 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि गिरोह संगठित रूप से गोवध करके मांस की बिक्री करता है। इसी आधार पर गिरोह का गैंगचार्ट तैयार करके डीएम से एक जून को अनुमोदित कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें