सरायमीर। तहसीलदार निजामाबाद कमल कुमार सिंह ने रविवार को तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर बकायेदारों से वसूली की। इस दौरान उनके द्वारा खरेवां और डोडोपुर में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम डोडोपुर के बकाएदार माधव श्याम पुत्र लालचन्द के यहां रायल्टी के 1.99 लाख रुपये की वसूली किया। इसके बाद खरेवां गांव निवासी विद्युत के 99 हजार के बकाएदार हरिशंकर पुत्र श्रीपत को तहसील हवालात में बंद करने के बाद 99 हजार रुपये में 10 हजार रुपये की वसूली किया। सरायमीर में रक्षा यादव अमीन द्वारा परिवहन विभाग के दो लाख के बकाएदार फिरतू यादव पुत्र झूरी यादव ने दो लाख में 20 हजार रुपये की वसूली किया। इस प्रकार कुल 2.29 लाख रुपये की वसूली हुई।