फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ठेकेदार समेत दो की मौत

Sun, 01 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के समय ठेकेदार लोकनिर्माण कार्यालय से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवली आइमा गांव निवासी संजय यादव (34) पुत्र विश्वनाथ पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी करता था। शुक्रवार की रात वह जिला मुख्यालय से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुबारकपुर थाने के बनवारी मोड़ के समीप पहुंचा, एक वाहन से उसकी बाइक में टक्कर हो गई।

 स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फैजुलाह बाजार के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सोखा बच्चूराम (42) की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में उसका साथी फौजदार (45) घायल हो गया। मृतक मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव का निवासी था। घायल फौजदार मोहम्मदाबाद थाने के पट्टी गांव का निवासी है। घटना के समय दोनों जीयनपुर बाजार निवासी एक व्यक्ति के घर भूत प्रेत भगाने के लिए पूजापाठ कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उधर, जहानागंज थाने के करमपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम बोलेरो की टक्कर से साइकल सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक बाढ़ू राम (29) जहानागंज थाने के सुंभी गांव का निवासी है। वहीं, शहर कोतवाली के जुनैदगंज मुहल्ले में शनिवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होने से महिला गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन


महिला सत्यभामा देवी (45) पत्नी जयप्रकाश शहर कोतवाली के बद्दोपुर गांव की रहने वाली है। घटना के समय वह बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें