फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, सिर में लगी चोट, नहीं पहने थे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। छोटी सी चूक से दो होनहार युवकों की माैत हो गई। दो बाइक की टक्कर में दोनों की मौत सिर में चोट लगने से माैत हो गई। हादसे में मारे गए युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

देवगांव के रौजा निवासी इम्तियाज अहमद और मेहनाजपुर के नई कटरा गांव निवासी शिवम सिंह बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर मंगरावा गांव निवासी अरमान और दौना गांव निवासी हुजैफा थे। लालगंज कस्बे के बाईपास के समीप निजी अस्पताल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार देवगांव के रौजा निवासी इम्तियाज अहमद और मेहनाजपुर के नई कटरा गांव निवासी शिवम सिंह मौत हो गई। जबकी दूसरी बाइक पर सवार मंगरावा गांव निवासी अरमान और हुजैफा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहनों को चौकी पर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें