फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों ने एक साथ लगाया फंदा: पहले ने एकतरफा प्यार, दूसरे ने दोस्ती के लिए उठाया खाैफनाक कदम; एक की माैत

Fri, 05 Sep 2025 06:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो दोस्तों ने एक साथ फंदा लगाया लिया। पास ही कुछ लोगों ने दाैड़कर एक युवक को बचा लिया लेकिन दूसरे की माैत हो गई। शहर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और बेहोश युवक को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या में बीती रात एकतरफा प्यार में युवक ने पीपल के पेड़ पर लटक कर जान दे दी तो दूसरे ने दोस्ती के चक्कर में फंदा लगा लिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दूसरे युवक को बचा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मड़या मोहल्ला निवासी सुमित निषाद (18) व आकाश (16) बचपन के दोस्त हैं। वह घर से बाहर आते थे तो भी साथ-साथ ही रहते थे। आकाश ने बताया कि सुमित एक शादी में गया था। उसी दौरान एक लड़की से मुलाकात हुई थी। सुमित उस लड़की से प्यार करने लगा। 

लड़की उससे बात नहीं करती थी। इसी बात से सुमित काफी आहत हुआ। आकाश ने बताया कि गुरुवार की शाम वह सुमित ने कहा कि चलो हम लोग शिव मंदिर पर चलते हैं। दोनों एक साथ शिव मंदिर पहुंचे। वहीं, पर एक पीपल का पेड़ था।

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

सुमित ने कहा कि अब यहां रहने का कोई मतलब नहीं है। घर से सिर्फ ताने मिलते हैं। इसके बाद वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए गले में फंदा लगा लिया। आकाश ने बताया कि दोस्त को मरता देख वह भी खुद को नहीं रोक पाया और फंदा लगा लिया। तभी वहां पहुंचे लोगों ने उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया भूत प्रेत का सामने आ रहा मामला
मृतक के दोस्त आकाश ने बताया कि सुमित ने एक लड़की से एक तरफा प्यार के चक्कर में अपनी जान दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि भूत प्रेत का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है मामले की जांच की जा रही है।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक युवक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। भूत प्रेत का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है, मामले की जांच की जा रही है। - हेमराज मीना, एसएसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें