फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 15-15 हजार रुपये के दो इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। पैसा डबल कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो इनामी अपराधियों को सरायमीर थाने की पुलिस ने शनिवार को करछा बार्डर से गिरफ्तार किया। उक्त दोनों आरोपियों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। आरोपी टीम बनाकर खुद को प्राइवेट कंपनियों के एमडी, डायरेक्टर व सब डायरेक्टर बताकर लोगों को अपने झांसे में लेने का काम करते थे। इसके बाद वह ठगी करते थे।
विज्ञापन

सरायमीर थाने में 30 दिसंबर 2020 को रंगडीह गांव निवासी रामजतन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र मिश्रा निवासी जमेदपुर (सराई) थाना करौंदी, जनपद सुल्तानपुर, रविशंकर उपाध्याय निवासी चर्तुभुजपुर थाना करौदी, जिला सुल्तानपुर व रामसागर निवासी गोपालपुर, थाना करौदी, जिला सुल्तानपुर के निवासी हैं। वह अपने को एसकेडी लैंडमार्क एंड इंफ्रा इंस्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड रजिस्टर्ड आफिस पुष्पबिहार कॉलोनी बीना, जिला सागर (एमपी) जौनपुर यूपी, के एमडी एवं डायरेक्टर व सब डायरेक्टर बताकर प्रार्थी को स्कीम के बारे में लालच दिया। उक्त लोगों ने कहा कि जो भी पैसा आप जमा करेंगे। उसकी मैच्योरिटी होने के बाद पैसा दे दिया जाएगा या आपको प्लाट दे दिया जाएगा। उसे व उसके परिवार वालों को फर्जी बैंक शाखा जौनपुर खोलकर उनके और उनके परिवार के साथ धोखाधड़ी करके फर्जी सर्टिफिकेट जारी करके नौ लाख 70 हजार 577 रुपये पैसा हड़प लिया गया। तब से उक्त अभियुक्त फरार चल रहे थे। फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने उक्त मामले में 15-15 हजार रुपये के इनामिया शैलेंद्र मिश्रा व रामसागर निवासी गोपालपुर सरायख्वाजा थाना करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर को करछा बार्डस से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें