फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर किए गए दो कोरोना संदिग्धों में से एक की मौत, अभी नहीं आई है रिपोर्ट

Fri, 15 May 2020 01:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

आजमगढ़ के राजकीय मेडिकल कालेज में मिले कोरोना के दो संदिग्ध मरीजों की गंभीर हालत को देख उन्हें मोडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। इसमें एक की मौत हो गई है और दूसरे को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मरीज काफी क्रिटिकल कंडीशन में थे और उन्हें वेंटीलेटर की आवश्यकता थी।

विज्ञापन


अभी दोनों की रिपोर्ट नहीं हैं, लेकिन मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की माने तो दोनों के अंदर कोरोना के गंभीर लक्षण थे। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक मृतक का दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार दाह संस्कार किया जाएगा।

राजकीय मेडिकल कालेज पर जांच के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक पहुंच रहे है। बृहस्पतिवार को यहां दो प्रवासी श्रमिक संदिग्ध मिले था। दोनों जहानागंज क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। एक जहानागंज के नेतपुर तो दूसरा सुम्भी गांव का निवासी है। गुरुवार को दोनों जांच के लिए लाइन लगाकर खड़े थे और वहीं गिर पड़े थे। दोनों मुंबई से आए हैं।
विज्ञापन


उन्हें मेडिकल कालेज प्रशासन ने क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया था। उन्हें आक्सीजन पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। उन्हें वेंटीलेटर की आवश्यकता थी। मेडिकल कालेज अभी तक पूरी तरीके से एल-3 अस्पताल में परिवर्तित नहीं हो पाया है। मेडिकल कालेज के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि दोनों ही मरीजों के एल-3 श्रेणी के होने के कारण उन्हें शासन की गाइड लाइन के अनुसार लखनऊ रेफर किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें