आमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजहड़ा मोड़ से पुलिस ने सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया।
लोहरा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में मऊ जिले के थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना के फरीदपुर का पंकज गुप्ता 35 और अभय गोड़ 21 शामिल हैं। दोनों के पास से दो अदद 315 बोर का तमंचा, दो अदद कारतूस, पांच टैबलेट, एक बैग, एक लोहे की रॉड, एक हथौड़ा, एक वायर कटर, तीन चार्जर, एक नग मंगलसूत्र और चोरी के दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।