संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ओपीडी व्यवस्था मरीजों के लिए मुसीबत बनी है। अमर उजाला की पड़ताल में पाया गया कि अधिकांश डॉक्टर समय पर ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। इसके कारण इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को सुबह नौ बजे की गई पड़ताल में आर्थो विभाग और सर्जरी विभाग के अलावा नेत्र विभाग के डॉक्टरों को छोड़कर कोई अन्य डॉक्टर अपने कक्षों पर मौजूद नहीं पाया गया। दूर-दराज से आए मरीजों को इंतजार करना पड़ा। पड़ताल के दौरान निजामाबाद के हरेंद्र आयुष्मान कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह से खड़े मिले। उन्होंने बताया कि वह सुबह 8 बजे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचा। इसी तरह, चंदेश्वर के गौरव अपनी स्किन संबंधी समस्या के लिए डॉ. पूनम कुमारी के कक्ष के बाहर लंबे समय से खड़े थे। निजामाबाद की रेनू डॉ. नवनीत गुप्ता को शरीर में सूजन की शिकायत होने पर दिखाने आई थीं, लेकिन डॉक्टर के न पहुंचने से उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं, संतोष दलाल घाट को अपनी समस्या के लिए डॉक्टर पासवान (ईएनटी) के सामने खड़े होकर इंतजार करते मिले।
अस्पताल आने के बाद डॉक्टर वार्ड में राउंड पर जाते हैं। इसके बाद ओटी में और भी कार्यों को देखते हैं। जिससे ओपीडी में पहुंचने में समय लगता है। - डाॅ. ओमप्रकाश सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।
जिला अस्पताल की ओपीडी का हाल
समय
ओपीडी और कक्ष संख्या
स्थिति
g 9 बजे आयुष्यमान भारत 11 नंबर चिकित्सक की कुर्सी खाली
g 9.01 बजे 8 नंबर कमरा बाल रोग विभाग चिकित्सक की कुर्सी खाली
g 9.02 बजे 7 नंबर कमरा ईएनटी चिकित्सक मौजूद मिले
g 9.03 बजे 6 नंबर कमरा फिजिशियन चिकित्सक की कुर्सी खाली
g 9.04 बजे 12 नंबर कमरा नेत्र विभाग चिकित्सक की कुर्सी खाली
g 9.05 बजे 15 नंबर कमरा फिजिशियन चिकित्सक की कुर्सी खाली
g 9.06 बजे 16 नंबर कमरा फिजिशियन चिकित्सक की कुर्सी खाली
g 9.07 बजे 17 नंबर कमरा फिजिशियन चिकित्सक की कुर्सी खाली
27 जिला अस्पताल में 17 नंबर कमरे में डाक्टर की कुर्सी खाली। संवाद