आजमगढ़। एक विद्यालय के बड़े बाबू द्वारा डेढ़ लाख रुपये में टीईटी पास करने का दावा किया गया था, जिसका आडियो वायरल हुआ है। सर्विलांस सेल ने जांच आधार पर सिधारी थाने में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ किया था। सोमवार को दोनों को खेमऊपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
खेमऊपुर स्थित एक इंटर कालेज के बडे बाबू के पद पर तैनात राजनरायण व संजय यादव के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास कराने के नाम पर डेढ़ लाख के वसूली की बातचीत हुई थी। वायरल आडियो में संजय यादव अपने परीक्षार्थी को पास कराने को लेकर बड़े बाबू से लेनदेन की बात सेट कर रहा था। यह आडियो वायरल हो गई, जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए थाने में मुकदमा पंजिकृत करने के साथ ही सर्विलांस सेल से आडियों की जांच कराया। जांच में आडियो को सही पाए जाने पर पुलिस ने सोमवार को दोनों अभियुक्तो बड़े बाबू राजनारायण व संजय यादव को खेमऊपुर स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वायरल आडियो के दौरान प्रयोग किए गए दो मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।