फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला का वीडियो वायरल करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने अभिषेक गिरि व आशीष गिरि को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति उसकी फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर रहा है। साथ ही उसके परिजनों व परिचितों को कॉल और फोटो भेजकर उत्पीड़न किया जा रहा।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साइबर सेल रानी की सराय और जीयनपुर कोतवाली की संयुक्त टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने आरोपी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव निवासी अभिषेक गिरि व आशीष गिरि को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की फोटो/वीडियो वायरल किए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें