रानी की सराय। थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर निवासी टनकू (60) सोमवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह तेरहवीं कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
रात लगभग 10 बजे जैसे ही टनकू मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सड़क किनारे गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और टनकू को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टनकू खेती-किसानी करते थे। उनके दो पुत्र हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन की तलाश के लिए आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।