फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलइसा मंडी के पास शुक्रवार को दिन में ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के जल्लूपुर चकिया गांव निवासी 45 वर्षीय डॉ. हरिकेश यादव पुत्र हंशराज यादव की रानी की सराय थाना अंतर्गत बेलइसा धर्मकांटा के पास क्लीनिक है। रोज की भांति शुक्रवार को दिन में लगभग एक बजे वह बाइक से अपनी क्लीनिक पर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। डॉ. हरिकेश बाइक लेकर पलटा और फिर ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था और तीन पुत्रियों का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें