फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत के बाद फूटा पब्लिक का गुस्सा, किया ये काम; पुलिस के हाथ-पांव फूले

Sat, 10 Aug 2024 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: महिला की मौत के बाद चक्काजाम की सूचना पाकर मौके पर जहानागंज पुलिस भी पहुंच गई। इस कारण करीब आधे घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ, तब जाकर शव को कब्जे में लिया जा सका।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे के बाद चक्काजाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र चंडेश्वर खरिहानी मार्ग के सेवटा मोड़ पर शनिवार को ट्रक के धक्के से महिला की मौत हो गई। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों महिला के शव को सड़क पर रखकर चंडेश्वर-खरिहानी मार्ग को जाम कर दिया। 

विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर एसडीएम व सीओ सदर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद ग्रामीण मान गए। करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

जहानागंज थाना क्षेत्र के घुन्नूपार गंभीरबन गांव निवासी लक्ष्मीना देवी (50) पत्नी अखिलेश अपने पुत्र के साथ बाइक से सुम्ही बाजार जा रही थीं। वह जैसे ही सेवटा मोड़ के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे लक्ष्मीना गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजा की मांग को लेकर चंडेश्वर-खरिहानी मार्ग पर महिला का शव रखकर जाम कर दिया।

प्रदर्शन की सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिया। मौके पर एसडीएम सदर व सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की बात अधिकारियों ने सुनी और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया और सड़क से हट गए। करीब आधा घंटा बाद यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें