फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : मौत की ट्रक ; जन्मदिन समारोह की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, दो घायल

Thu, 19 Dec 2024 09:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। घटना में पिता और बेटी घायल हो गए और घटना के बाद परिवार मातम में डूब गया है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार जन्मदिन की खुशियों को मनाने जा रहा था तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद अस्पताल के बाहर जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव के पास ट्रक की धक्के से बाइक पर सवार भाई व बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका पिता व एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी राजू (35) अपनी बेटी जानवी (9), रोहन (12) व दिव्या (17) के साथ बाइक से चक्रपानपुर जा रहे थे। चक्रपानपुर में उसकी बुआ के घर किसी का जन्मदिन था जिसमें वह सभी शामिल होने जा रहे थे। वह जैसे ही जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढोलीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया।

इससेे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में जानवी व रोहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू व उसकी बेटी दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भिजवाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में लकर जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें