फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी से जाम से निजात

Tue, 10 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
रोज जाम से हो रही परेशानी
विज्ञापन
रोडवेज के पास रोडवेज बसों और निजी यात्री वाहनों के सड़क पर खड़े होने से आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को अगले साल जनवरी से मुक्ति मिल जाएगी। अत्याधुनिक रोडवेज भवन का निर्माण करीब 70 फीसदी तक हो चुका है।  दिसंबर तक काम पूरा होने के बाद जनवरी से जाम की समस्या से निजात के साथ ही यात्री सुविधाएं भी मिलने लगेंगीं।
विज्ञापन


बता दें कि डिपो में यात्रियों को बैठने के लिए उचित स्थान नहीं था। ना ही इस बात का ठिकाना था कि कौन सी बस कहां से मिलेगी। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए 13 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक रोडवेज बनाने का निर्णय लिया गया। काम पूरा करने का जिम्मा निर्माण निगम इकाई को सौंपा गया। जून, 2015 में काम शुरू हुआ। रोडवेज भवन टूटने से बसों का संचालन प्रभावित
होने लगा।

 अधिकारियों ने राहत के लिए कई उपाय किया लेकिन कोई कारगर नहीं हुआ। आलम यह है कि सारी बसें रोडवेज के बाहर सड़क पर ही खड़ी हो रही हैं। विभाग की सारी बसों के सड़क पर ही खड़ी होने से न केवल जाम लगा रहता है, बल्कि आम लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसका फायदा प्राइवेट वाहन चालक भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें