फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन बार की कोशिश, फंदा लगाकर दिया जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कप्तानगंज के बनकट जगदीश गांव निवासी 55 वर्षीय कर्मदेव ने बुधवार दोपहर मड़ई में दुपट्टे के सहारे धरन से लटक कर आत्महत्या कर लिया। उसने पहले भी कई बार खुदकुशी की कोशिश की थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बनकट जगदीश गांव निवासी कर्मदेव शर्मा की गांव के सिवान में झोपड़ी है। बुधवार दोपहर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर उसने खुदकुशी कर ली। कर्मदेव के दो बेटे और चार बेटियां हैं। देऊरपुर बाजार में दाना और भूजा की दुकान लगाता था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण काफी दुखी रहता था। इसके कारण पहले भी उसने कई बार आत्महत्या करने का प्रयास किया लेकिन, ग्रामीण और परिजनों की मदद से उसे बचा लिया। लेकिन, बुधवार को जब परिजन धान की मड़ाई कर रहे थे उसी वक्त वह अपनी झोपड़ी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा लिया। जब तक परिजन और ग्रामीण उसे बचाते मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने सूचना स्थानीय थाने पर की। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें