फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटी की शादी से आठ दिन पहले पिता की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बेटी की शादी से आठ दिन पहले पिता की संदिग्ध हालत में मंगलवार को मौत हो गई। इससे गांव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पिता शिव सागर शर्मा (55) सिक्योरिटी गार्ड था। ड्यटी पर जा रहा था। जहानागंज के कादीपुर गांव निवासी शिव सागर शर्मा (55) मंगलवार रात नौ बजे घर से गार्ड की ड्यूटी करने मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर साइकिल से जा रहे थे। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से 200 मीटर दूर गांव के लोगों ने देखा कि वह सड़क पर मृत पड़े हैं। सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। शिवसागर की बेटी की शादी 22 नवंबर को है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। शिवसागर मेडिकल कॉलेज में 10 साल से सिक्योरिटी गार्ड थे। परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी की शादी इसी वर्ष 22 नवंबर को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें