फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लोक जन शक्ति पार्टी के मुखिया व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर देखने को मिली। विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने शोकसभा की। लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा राज की अध्यक्षता में शोक बैठक हुई। राम विलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रामेश्वर शर्मा, रुपेश विश्वकर्मा, पुष्पा सरोज, राजेंद्र पासवान, वशिष्ठ यादव, राधेश्याम भारती सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की शोक बैठक संघ भवन में अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और शल्य चिकित्सक डा. मनीष धींगरा के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी क्रम में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की शोक बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। यहां भी केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और शल्य चिकित्सक डा. धींगरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुहल्ला पहाड़पुर स्थित कृष्ण गौशाला के प्रांगण में शोक सभा हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई। अधिवक्ता वसीउद्दीन, मंतराज यादव, इंद्रकेश गुप्ता, विनोद यादव उपस्थित रहे। बीड़ी मजदूर समिति के तत्वावधान में तकिया-चकला पहाड़पुर स्थित कार्यालय पर शोक सभा कैलाश प्रसाद गोंड की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। गोपाल राय, मनोज गुप्ता, अरविंद कुमार, राघवेंद्र कुमार आदि हे। अहरौला में भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त कर पार्टी को अपूर्णीय क्षति बताया। हनुमंत सिंह, बालमुकुंद सिंह, नरेंद्र सिंह, गौरव सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, जिलेदार सिंह, सूबेदार गिरी थे। लोजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दीप चंद विशारद ने छतवारा बाजार में शोकसभा की। उमाशंकर यादव, जयनरायन चौहान, साधू सरन यादव, नन्हकू, रामबचन यादव, राधेश्याम भारती, सुबाष यादव, वशिष्ट यादव, नेसार अहमद थे। फूलपुर स्थिति भाजपा कार्यालय पर भानुप्रताप चौहान हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, फूलपुर चंद भारती, अच्छेलाल, सुधीर कुमार ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें