फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, बच्चों में मची चीखपुकार

Thu, 28 Sep 2023 05:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के बघौरा गांव के पास गुरुवार को स्कूल बस व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। स्कूल बस में बच्चों से भरी थी। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल बस की चपेट में आकर  बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे से बस सवार स्कूली बच्चों में चीखपुकार मच गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्कूल बस सवार बच्चे घटना को लेकर दहशत में रहे। 

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली के झकहा गांव निवासी ओमकार (22) की मोटर पार्टस की दुकान चलाता था। गुरुवार सुबह वह अपने एक कर्मचारी मिथिलेश (21) के साथ सामान लेने के लिए जिला मुख्यालय बाइक से आया था। वापसी में बघौरा गांव के पास सामने से आ रही एक प्राइवेट स्कूल की बस से बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे में ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मिथिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक ब्रेक लगन के कारण बसे सवार बच्चे भी उछल कर इधर-उधर गिरे। लहूलहुान बाइख सवारों को देख बच्चों में चीखपुकार मच गई। चालक बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की ससूचना पर निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन अस्पताल भिजवाया। वहीं ओमकार के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर, अस्पताल में मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। स्कूल बस में 35 से 40 की संख्या में बच्चे सवार थे। हादसे की सूचना के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और फिर अस्पताल रवाना हो गए। स्कूल प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और सवार बच्चों को बस से बाहर निकाल कर दूसरी बस से उनके घरों की ओर रवाना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें