युवकी की माैत के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मार्टीनगंज चौकी इंचार्ज पंकज सिंह के नेतृत्व में दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर जौनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई थी, रात में इलाज के दौरान अभिषेक की भी मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार राशिद छिटक कर दूर जा गिरा। उसे हल्की फुल्की चोटें आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज राकेश कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।