फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खरेवा गांव के रेलवे अंडरपास में जलभराव से आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। खरेवा गांव स्थित रेलवे अंडरपास संख्या 52-सी में बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की राह रोक दी है। इस अंडरपास से खरेवा सहित आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं, वहीं कई शिक्षण संस्थानों की बसें भी इसी मार्ग से होकर गुजरती हैं। लेकिन टीन शेड या जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण हर बार बारिश में यह अंडरपास तालाब बन जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जब भी बारिश होती है, तो पानी भर जाने से स्कूली बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं और छोटे बच्चे कीचड़ व पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गांव के लोग मोहम्मद शाकिर, अब्दुल्ला, सहाब और बृजेश यादव ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद रेलवे विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीण खुद ही बाल्टी व मोटर पंप से पानी निकालने को विवश होते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अंडरपास पर टीन शेड लगाने व जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के कारण अंडरपास में पानी भर गया है। वहां छाजन नहीं लगा था इसके वजह से समस्या आ रही थी लेकिन छाजन जल्द ही लग जाएगा इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि पानी निकासी के लिए पंप सेट लगाया गया है। संबंधित को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अंडरपास में पानी न लगे, इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें