फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 44.96 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का पेराई सत्र बीते 15 अप्रैल को ही खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं हो पाया है। चीनी मिल पर गन्ना किसानों का 44.96 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

चीनी मिल का संचालन तीन दिसंबर 2024 को हुआ था। 133 दिन चलने के बाद मिल 15 अप्रैल 2025 को बंद हो गई। इस बीच 50 लाख क्विंटल की तुलना में 33 लाख 89 हजार 350 क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी। हर साल मिल मार्च में ही बंद हो जाया करती थी लेकिन इस बार अप्रैल में भी चलने के बाद लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी है। यही नहीं, गन्ना किसानों का शत प्रतिशत भुगतान भी नहीं किया जा सका है। परिक्षेत्र में कुल किसानों की संख्या लगभग 17 हजार है। किसानों से चीनी मिल ने एक अरब 29 करोड़ 56 लाख 89 हजार रुपये का गन्ना खरीदा। इसमें गन्ना किसानों को उनके मूल्यों का भुगतान भी किया गया। चीनी मिल सठियांव प्रबंधन ने अब तक 84 करोड़ 60 लाख 89 हजार रुपये गन्ना किसानों को भुगतान कर सका है। अभी भी 44 करोड़ 96 लाख रुपये गन्ना किसानों का बाकी है। गन्ना किसानों को इसका भुगतान कब तक होगा, इस संबंध में कुछ कह पाना मुश्किल है। रामजतन, सुरेंद्र, कमलाकांत, राम प्रताप, रामनयन आदि गन्ना किसानों ने बताया कि अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो सका है। हम लोग कार्यालय का चक्कर लगा रहे है लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। किसानों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भुगतान की मांग की है।
00
गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। अभी बजट नहीं मिला है। बजट आने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा।- अजय राय, जीएम चीनी मिल सठियांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें