फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ धाम भगदड़ में जिले के व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा कस्बा निवासी एक व्यापारी दोस्तों के साथ बैजनाथ धाम दर्शन पूजन के लिए गया था। महाशिवरात्री के दिन हुई भगदड़ में उसकी मौत हो गई। बुधवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार निवासी 45 वर्षीय प्रहलाद गुप्ता 28 फरवरी को महाशिवरात्री पर झारखंड स्थित बैजनाथ धाम जलाभिषेक के लिए दोस्तों के साथ गए थे। मंगलवार को उनके शादी की सालगिरह भी थी। बैजनाथ धाम पहुंचने पर सुबह नहा धो कर वे दर्शन पूजन के लिए मंदिर परिसर में लाइन में लगे थे। इसी दौरान वहां किसी बात को लेकर भगदड़ मच गई और उसमें कुचल कर प्रहलाद की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बुधवार को पीएम के बाद प्रहलाद का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें