फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कॉर्पियो की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्कॉर्पियो ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और स्कॉर्पियो चालक बाल-बाल बच गए। स्कॉर्पियो चालक मौका देख वहां से वाहन छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव निवासी शिवम ट्रैक्टर लेकर धान की कुटाई करने के लिए जा रहे थे। शाम करीब तीन बजे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से गुजर रहे थे। वह जैसे ही कोटवा गांव के पास पहुंचे ही थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पलट गया। रास्ते से गुजर रहे लोग दौड़ पड़े और ट्रैक्टर चालक को किसी तरह से बाहर निकाला। संयोग ठीक रहा कि इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक और ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें