फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटे के साथ दवा लेकर जा रही थी घर, मचा कोहराम

Sat, 23 Mar 2024 03:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: सड़क हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला अपने बेटे के साथ दवा लेने जीयनपुर बाजार आई थी। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दिया। इसके बाद पीछ बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जीयनपुर के चंगईपुर गांव निवासी हमीद (23) शुक्रवार की शाम अपनी मां मैनुनिशा (58) को बाइक पर बैठा कर दवा दिलाने जीयनपुर बाजार आया था। दवा दिला कर देर शाम वह वापस घर लौट रहा था कि जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर चुनुगपार मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में अक्कर मार दिया। जिससे बाइक पलट गई और मां-बेटा गिर पड़े।

मां ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा हमीद गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें