मेहनाजपुर थाना के इटरी मोड़ पर सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के गेहनी गांव निवासी राकेश निषाद 26 पुत्र स्व. छोटेलाल सोमवार की शाम बाइक से जौनपुर जाने के लिए निकला था। अभी वह मेहनाजपुर थाना के इटरी मोड़ पर ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया। इस हादसे में राकेश गंभीररुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी मेहनाजपुर लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।