फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां को लेकर अभद्र टिप्पणी का बदला लिया, बना डाली हत्या की योजना, पुलिस ने खुलासा किया

Thu, 29 May 2025 07:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बीते दिन धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि अमित उर्फ लखंदर की हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई। जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की जो नागवार गुजरा जिसके बाद हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानागंज थाने की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की घटना का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को भरपुरवा गांव निवासी आरोपी रितेश राजभर को बबूरा से आगे सेमा देउरा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक चापड़ (धारदार हथियार) बरामद किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रितेश राजभर ने पूछताछ में बताया कि मृतक अमित उर्फ लखंदर, सुदर्शन और जितेन्द्र उसकी मां पर अभद्र टिप्पणियां करते थे और शराब पीकर गाली-गलौज करते थे। उसने कई बार उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं माने। इससे आहत होकर उसने बदला लेने की योजना बनाई।

27 मई 2025 की रात, जब तीनों घर के बरामदे में चौकी पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी का फायदा उठाते हुए अपने कमरे के बाहर छिपकर चापड़ लेकर मौके की तलाश में इंतजार कर रहा था, जैसे ही जितेंद्र कुछ सामान लेने अपने कमरे मे गया तभी वह अचानक से वहां पहुंचकर अमित के गर्दन पर चापड़ से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन


जिससे अमित चौकी पर से नीचे गिर गया, उसके नीचे गिरते ही वह अपने चाचा सुदर्शन के गले पर भी चापड़ से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गए तभी वहां जितेंद्र भी अपने कमरे से वापस आ गया। तब रितेश उसको भी चापड़ से मारने के लिए दौड़ा लिया तो वो अपने कमरे में भाग कर गया और डंडा लेकर उसे भगाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


जितेंद्र ने रितेश पर जब डंडे से मारा तो उसके सिर में चोट लग गई। तब रितेश वहां से चापड़ लेकर भाग गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें