फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जेल से निकले दुष्कर्म के आरोपी की धमकी से तंग आकर युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के आरोप में जेल से रिहा आरोपी की धमकी से तंग आकर युवती ने फंदे से लटकर कर जान दे दी। मृतका की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि दुष्कर्म का आरोपी सुलह-समझौता करने के लिए बार-बार दबाव बना रहा था। सुलह न करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाने की पुलिस ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने शुक्रवार शाम सात बजे बंद कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे के चूल्ले में लटक कर जान दे दी। परिजन जब घर में गए तो कमरे में उसका शव लटकता मिला। सूचना जहानागंज थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतका की मां ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में गांव के ही एक युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आया तो उसके घर पहुंचकर सुलह-समझौता कराते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे तंग आकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका कक्षा 11वीं की छात्रा थी। दो भाइयों में अकेली थी।

00

वर्ष 2023 में गांव के ही एक युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था। उस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया था। मृतका की मां ने थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- केके गुप्ता, थाना प्रभारी जहानागंज।

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें