फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम पर्व संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष चेहल्लुम का पर्व मनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अति संवेदनशील स्थान को चिह्नित कर सुरक्षा-व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने के लिए निर्देश दिया है। इस बार चेहल्लुम का पर्व चंद्र दर्शन के अनुसार 28 सितंबर को मनाया जाना संभावित है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष चेहल्लुम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि जनपद के कुछ स्थान सांप्रदायिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। त्योहारों पर सार्वजनिक स्थल यथा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और संवेदनशील स्थान व धार्मिक स्थल पर यथावश्यक व्यवस्थाएं व चेकिंग कराई जाए। जन सुविधाएं यथा बिजली, पेयजल एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। आकस्मिकता के दृष्टिगत सभी सरकारी अस्पतालों को तैयार हालत में रखा जाए एवं डाक्टर तथा पैरा-मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी राउंड द क्लाक लगाई जाए। असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सोशल मीडिया की राउण्ड द क्लाक मॉनिटरिंग की जाए एवं कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट संज्ञान में आते ही तत्काल ब्लाक करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। यदि जनपद मे कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि परिलक्षित होती है तो यथास्थिति तत्समय निर्णय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें