रेलवे स्टेशन क्षेत्र से हटाया जाता अतिक्रमण।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रेलवे स्टेशन रोड से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हो गई। आपरेशन की पहल एसडीएम की अगुवाई में हुई, साथ में पुलिस, प्रशासनिक अमला, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी थे। स्टेशन तिराहे से रेलवे स्टेशन के सिंह द्वार तक टीम ने दोनों ओर अतिक्रमण हटाया। इस बीच पटरियों पर अवैध रूप से काबिज पक्के दीवार भी ध्वस्त कर दिए गए। वहीं दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने टीन शेड लगाए गए थे। जिसे हटाया गया। हालांकि नगर पालिका द्वारा दो दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए अलाउंस कराया गया था। बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से आम जनता ने राहत की सास ली है।
एसडीएम सदर एंव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार व सीओ सिटी डा. राजेश तिवारी द्वारा दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया था। उस दिन कुछ दुकानदारों का चालान करते हुए सभी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अलाउंस कराया गया। बावजूद इसके किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर बृहस्पतिवार को नगर पालिका के ईओ डा. शुभनाथ प्रसाद व पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंच गए। उन्होंने बुलडोजर के माध्यम से अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया। साथ ही सभी को चेतावनी दी कि यदि फिर इस प्रकार किया गया तो संबंधित पर जुर्माना लगाते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप सरीखा माहौल रहा।
अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन पूर्व ही चेतावनी दे दी गई थी, इसके बावजूद कोई तवज्जो नहीं दी गई। इसलिए आज अवैध तरीके से रेलवे रोड के फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया है। साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यह गलती दोबारा की गई तो उनसे जुर्माने की राशि वसूल की जाएगी और उनके विधिक कार्रवाई की जाएगी। - गौरव कुमार, एसडीएम सदर आजमगढ़।
ेलवे स्टेशन क्षेत्र से हटाया जाता अतिक्रमण।- फोटो : AZAMGARH
रेलवे स्टेशन क्षेत्र से हटाया जाता अतिक्रमण।- फोटो : AZAMGARH