फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चेन, तीन अंगूठी लेकर ठग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान पर रविवार की शाम पहुंचा ठग तीन सोने की चेन, तीन अंगूठी लेकर फरार हो गया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार गोपाल जायसवाल है। वह गोसाई की बाजार में आभूषण की दुकान किया है। जबकि बाजार में ही उसका भाई प्रयास जायसवाल लोहे की दुकान किया है। रविवार की शाम करीब पांच बजे प्रयास की दुकान पर एक बाइक पर सवार युवक पहुंचा और 86 सौ रुपये का सामान लिया। बाइक सवार ने कहा कि रुपये तो भूल गया, आप अपने बेटे को मेरे साथ भेज दें, मैं उसे रुपये दे दूंगा। इसके बाद प्रयास का बेटा रितेश उसके साथ हो लिया। बाइक सवार ठग रितेश के साथ गोपाल की दुकान पर पहुंचाकर तीन सोने की चेन और तीन अंगठी लिया और घरवालों को दिखाकर आने की बात कहा। ठग के साथ गोपाल का भतीजा मौजूद था। इसलिए उसने गहने दे दिया। इसके बाद बाइक सवार रितेश को लेकर चला और गोसाई की बाजार नहर पर रितेश को बाइक से नीचे उतारकर फरार हो गया। ठगी का शिकार गोपाल जायसवाल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें