फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज में 10 लाख की मांग न पूरी होने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाने में शुक्रवार को एक महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा पंजीकृत कराया। तहरीर में उसने पति पर दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग करने व मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ निवासी तरुण कुमार मद्धेशिया दिल्ली में रहता है। वहीं वह अपना व्यवसाय करता है। 2022 में तरुण की शादी सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासिनी खुशबू के साथ हुई। 15 नवंबर 2023 को तरूण नशे में धुत होकर घर आया और उससे कहा कि पिता से 10 लाख रुपये मांग कर लाओ। उसने जब इंकार कर दिया तो पिटाई करने लगा। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया। सूचना पर मायके वाले दिल्ली पहुंचे और उसे साथ लेकर आजमगढ़ चले आए। पुलिस को दी तहरीर में खुशबू ने बताया कि अब भी उसे 10 लाख रुपये न देने पर जानमाल की धमकी पति द्वारा दी जा रही है। तहरीर के आधार पर सिधारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें