घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम गनेश मौर्या निवासी प्रतापपुर थाना महराजगंज, प्रदीप मौर्या निवासी रामपुर थाना महराजगंज व आशीष श्रीवास्तव उसुरकुंडवा थाना महराजगंज बताया। मौके से पुलिस ने एक कार के अलावा सात अदद सफेद कागज में पैक गड्डी जिसमें आगे-पीछे 100-100 के नोट लगे थे, चार मोबाइल, 6740 रुपये नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड व विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड आदि बरामद किया। बुधवार को पुलिस इन्हें लखनऊ से लेकर महराजगंज थाने पहुंची और संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उक्त गिरोह में शामिल लोग रुपये दो गुना करने और नकली नोट के नाम पर ठगते थे। सीधे-साधे लोगों को पैसों का लालच देकर मुंबई ले जाते थे और उनकी फर्जी आईडी बनवा कर वहीं किसी बैंक में खाता खुलवा देते थे। इसके बाद दूसरों के खाते से पैसा इन्हीं फर्जी खातों में ट्रांसफर कर निकल लेते थे। एसपी ने बताया कि अभी यूपी एसटीएफ की टीम इस मामले में विवेचना कर रही है। कुछ और लोगों के नाम भी इस मामले में सामने आ सकते है।