निजामाबाद। थाना क्षेत्र के डिहवाबारी गांव निवासी एक व्यक्ति पोखरी में मछली पालन करता है। रविवार को करीब तीन क्विंटल मछलियों की मौत हो गई। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर पोखरी में जहर डालने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
डिहवाबारी गांव निवासी संतोष कुमार गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सालो से एक पोखरी को पट्टे पर लेकर मछली पालन कर रहा है। रविवार को वह अपनी पोखरी पर गया तो काफी संख्या में मछली मृत हाल में मिली। लगभग तीन क्विंटल मछली मरी थी। इतना ही नहीं पोखरी का पानी भी काला पड़ गया था। जिसे देख कर लग रहा था कि किसी ने पोखरी में जहर डाला हुआ है। एसओ निजामाबाद सच्चिदानंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।